द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
हरेलाल महतो रविवार को भाजपा में शामिल होंगे। वह दोपहर करीब 12 बजे चांडिल के भादुडीह में अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामेंगे। भाजपा में शामिल होने से पहले हरेलाल महतो ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, आदित्य साहू, अर्जुन मुंडा और चंपाई सोरेन समेत पार्टी के कई बड़े नेताओं से मुलाकात की है। बता दें कि हाल ही में हरेलाल महतो ने आजसू पार्टी से इस्तीफा दिया था। उनके इस्तीफे के बाद से ही भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। हरेलाल महतो ईचागढ़ विधानसभा सीट से आजसू के टिकट पर दो बार चुनाव लड़ चुके हैं। ईचागढ़ की राजनीति में उनकी सक्रिय भूमिका रही है और उन्हें क्षेत्र के प्रमुख नेताओं में गिना जाता है। रविवार को उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थकों के भी भाजपा में शामिल होने की संभावना है। हरेलाल महतो के आजसू से इस्तीफा देने के समय उनके कई समर्थकों ने भी पार्टी छोड़ दी थी।
