logo

AJSU से इस्तीफा देंगे हरेलाल महतो, जल्द थाम सकते हैं भाजपा का दामन

AJSU से इस्तीफा देंगे हरेलाल महतो, जल्द थाम सकते हैं भाजपा का दामन

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो आजसू से इस्तीफा देंगे और जल्द भाजपा का दामन थाम सकते हैं। हरेलाल महतो ने अपने फेसबुक प्रोफाइल से आजसू पार्टी का नाम हटा दिया। उनके आजसू से दूरी बनाने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में तेज हो गई है। हालांकि, अभी तक हरेलाल महतो की ओर से इस्तीफा देने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि हरेलाल महतो जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। चुकि हरेलाल महतो आजसू के बड़े नेता है, ऐसे में अगर वह भाजपा का दामन थामते हैं तो कोल्हान की राजनीति में इसका असर देखने को मिल सकता है। 


ईचागढ़ हरेलाल के लिए नया मैदान नहीं
ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र हरेलाल महतो के लिए नया राजनीतिक मैदान नहीं है। वह यहां से दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। 2024 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने आजसू के टिकट पर चुनाव लड़ा और 51,029 वोट हासिल किए थे। उनसे आगे JMM की सबिता महतो रहीं और जीत दर्ज की थी। उससे पहले 2019 में भी हरेलाल ने ईचागढ़ से चुनाव लड़ा था। हरेलाल महतो के आजसू छोड़ने और BJP में जाने की चर्चाओं के बीच अब सबकी नजर उनके अगले राजनीतिक कदम पर है। अगर वह आजसू से इस्तीफा देते हैं और BJP का दामन थामते हैं, तो यह झारखंड की राजनीति में एक अहम सियासी बदलाव होगा। फिलहाल आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। 

Tags - Harelal Mahto AJSU BJP Ichagarh Jharkhand Politics