द फॉलोअप डेस्कः
रांची जिले के मांडर के हातमा जंगल में एक लाश मिली है। लाश एक युवती की है जो आधा जला हुआ है। बॉडी देखकर ऐसा लग रहा है जैसे युवती की उम्र करीब 22 से 23 साल रही होगी। कमर के ऊपर का हिस्सा जल चुका है। नीचे नीले रंग की लेगिंस पहनी हुई है। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हुई है। युवती के बाएं हाथ में अंगूठी है। मौली भी बंधी है। शव के पास से रांची के पिस्का मोड़ स्थित एक मिठाई दुकान से खरीदे गए केक का डिब्बा भी मिला है। दो डिस्पोजेबल ग्लास भी मिला है। पास में पाइप भी मिला है। आशंका जताई जा रही है कि पेट्रोल डालकर युवती को जलाया गया है। इस पाइप की मदद से ही पेट्रोल निकाला गया होगा, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।
