logo

गुवाहाटी क्राइम ब्रांच की जामताड़ा में छापेमारी, हथियार संग 12.80 लाख कैश बरामद; क्या है मामला  

AJSU241.jpg

जामताड़ा

गुवाहाटी एनसीबी क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार को नाला थाना क्षेत्र के सूर्यापानी गांव में कालीपदो भंडारी नाम के व्यक्ति के घर में छापामारी की। यहां तलाशी के क्रम में 12 लाख 80 हजार नकद सहित एक पिस्टल, एक एयर गन और 9 जिंदा कारतूस बरामद किया। आरोपी घर से फरार है। क्राइम ब्रांच की टीम इसको लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।


एनसीबी क्राइम ब्रांच गुवाहाटी में है मामला दर्ज
पुलिस सूत्रों के अनुसार बताया जाता है कि एनसीबी क्राइम ब्रांच गुवाहाटी में एनडीपीएस एक्ट के तहत एनसी क्राइम केस नंबर 3/24 धारा 8/209 (b) lie25/29 NDPS act 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है. जिसमें 1020 किलो गांजा बरामद किया गया था। इस मामले में नाला थाना के सूर्यापानी गांव के रहने वाले कालीपदो भंडारी का कनेक्शन बताया गया है। जो कि इस मामले में वांछित अभियुक्त है। गुवाहाटी क्राइम ब्रांच पुलिस की टीम ने वांछित कालीपदो भंडारी के सत्यापन और खोज में जामताड़ा पहुंची थी।


क्या कहते हैं जामताड़ा एसपी
पूरे मामले को लेकर जामताड़ा एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि 1020 किलो गांजा बरामदगी मामले में गुवाहाटी एनसीबी क्राइम की टीम नाला थाना के सूर्यापानी गांव के कालीपदो भंडारी का तलाश में असम से पहुंची थी। टीम ने कालीपदो के घर में छापेमारी की। उसके यहां से कैश और हथियार बरामद किए गए। गुवाहाटी की टीम इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। 


 

Tags - Guwahati RAIDCrime News in Hindi