गुमला:
गुमला सदर थाना क्षेत्र के गिन्दरा महुआ टोली के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां एक ट्रैक्टर ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में मातम का माहौल छा गया।

हादसे के बाद सड़क जाम, शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन
हादसे के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर दिया। लोगों ने दोनों शवों को सड़क पर ही रख दिया। उनका कहना है कि जब तक प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर उचित कार्रवाई का भरोसा नहीं देते, तब तक शवों को वहां से नहीं उठने दिया जाएगा।
.jpeg)
पुलिस ने शुरू की जांच, भारी वाहनों के परिचालन पर उठे सवाल
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं, घटना को लेकर स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी भी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शहर और आसपास के इलाकों में ट्रैक्टर समेत बड़ी गाड़ियों का परिचालन कई बार लापरवाही और अनियंत्रित तरीके से किया जाता है। इससे लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है।
.jpeg)
भारी वाहनों पर सख्ती की मांग, कार्रवाई का भरोसा चाहते हैं लोग
लोगों ने ट्रैक्टर और अन्य भारी वाहनों के परिचालन पर सख्ती से निगरानी रखने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।