logo

स्कूल से छुट्टी लेकर निकला छात्र 12 दिनों से लापता, घर भी नहीं पहुंचा

surin.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिले के बसिया में स्कूल से छुट्टी लेकर घर के लिए निकला 18 वर्षीय छात्र पिछले 12 दिनों से लापता है। छात्र ने चेचक होने की बात कहते हुए स्कूल में छुट्टी का आवेदन दिया था और इसके बाद घर जाने के लिए निकला, लेकिन वह अब तक न तो अपने घर पहुंचा है और न ही स्कूल वापस लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद गुमला सदर थाना में आवेदन देकर पुलिस से छात्र को तलाशने की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लापता छात्र की पहचान तुरबुंगा पंचायत के किनिरकेला निवासी अलेक्सियुस सुरीन के बेटे अर्पित सुरीन के रूप में हुई है। अर्पित गुमला जिले के संत पात्रिक स्कूल में पढ़ाई करता है और स्कूल के छात्रावास में रहकर पढ़ता था। परिजनों के अनुसार, 7 अगस्त को अर्पित ने चेचक होने की बात बताते हुए विद्यालय में छुट्टी का आवेदन दिया था। छुट्टी मिलने के बाद वह स्कूल से अपने घर के लिए निकला, लेकिन इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।


न घर पहुंचा, न स्कूल लौटा
अर्पित के स्कूल से छुट्टी लेकर निकलने की जानकारी उसके दोस्तों ने परिजनों को दी। परिजनों को जब पता चला कि अर्पित स्कूल से निकलने के बाद घर नहीं पहुंचा है और वह वापस स्कूल भी नहीं लौटा, तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों और परिचितों ने संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन अर्पित के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। लगातार 12 दिनों तक अर्पित का पता नहीं चलने के बाद परिजनों ने गुमला सदर थाना में आवेदन देकर उसके लापता होने की सूचना दी। परिजनों ने पुलिस से अर्पित को जल्द से जल्द तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और छात्र के लापता होने की परिस्थितियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

 

Tags - Gumla News Basia News Student Missing Arpit Surin Gumla Police Sant Patric School Jharkhand News