logo

हाईटेंशन तार पर युवक ने लगाई फांसी, एक दिन पहले प्रेमिका से हुई थी बहस

ूदवग.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला और रांची जिले के सीमावर्ती क्षेत्र बेड़ो थाना क्षेत्र अंतर्गत कादोजोरा गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां हाई टेंशन बिजली के टॉवर में चढ़कर एक युवक ने फांसी लगा ली। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद सुबह सुबह घटनास्थल पर लोगो की भीड़ इक्कठा हो गई है। पुलिस भी पहुंची है। युवक भरनो थाना क्षेत्र के चेटो परसा गांव निवासी जट्टू उरांव का 18 वर्षीय पुत्र बिरसा उरांव है। बताया जा रहा है कि युवक का प्रेम प्रसंग एक युवती के साथ चल रहा था। एक दिन पूर्व प्रेमिका से किसी बात को लेकर बिरसा की बहस हुई थी। इस बात से आवेश में आकर वह हाईटेंशन बिजली टॉवर में चढ़कर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

Tags - gumla ranchi police incident jharkhand