द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिला पुलिस द्वारा आगामी दुर्गा पूजा को लेकर अभी से ही अपनी तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में पुलिस लाइन चांदली में पुलिस बल के जवानों द्वारा एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस ड्रिल का मुख्य उद्देश्य विपरीत परिस्थितियों में पुलिस जवानों को भीड़ से निपटने की तैयारी देना था, ताकि माहौल शांतिपूर्ण तरीके से बना रहे।
इस अभ्यास में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ जवानों ने भी भाग लिया। पुलिस अधिकारियों ने जवानों को निर्देश दिया कि किसी भी विपरीत स्थिति में अपना संतुलन न खोएं और कोशिश करें कि किसी भी उपद्रवी को शांतिपूर्ण तरीके से नियंत्रित किया जाए। यह मॉक ड्रिल खास तौर पर आगामी दुर्गा पूजा और अन्य त्योहारों को ध्यान में रखते हुए आयोजित की गई, ताकि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार रहे।
