logo

गुमला में जमीन सीमांकन के दौरान राजस्व कर्मचारियों पर हमला, महिला ने चप्पलों से पीटा

WhatsApp_Image_2026-04-30_at_2_44_55_PM.jpeg

गुमला

गुमला जिला के चैनपुर प्रखंड स्थित खेड़ा गांव में जमीन का एक मामला था, जिसमें अंचलाधिकारी के निर्देश के बाद जमीन का सीमांकन करने पहुंचे चैनपुर अंचल के कर्मचारियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इसमें राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार सिंह संभल नहीं पाए। एक महिला ने उन पर चप्पलों से हमला कर दिया, जिससे उन्हें काफी चोट भी लगी है। हमला होने के बाद राजस्व कर्मचारी किसी प्रकार से भागने का प्रयास किया, लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पदाधिकारी अपनी टीम के साथ पहुंचकर मामले को किसी प्रकार शांत किया। हमला होने के बाद विवाद पैदा हो जाने के कारण जमीन का सीमांकन कार्य नहीं हो पाया।कर्मचारियों को क्यों लौटना पड़ा खाली हाथ
इस काम में गए चैनपुर अंचल के कर्मियों के साथ ही पुलिस के जवानों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। थाना पहुंचे राजस्व कर्मचारियों ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। यहां बता दें कि चैनपुर के खेड़ा गांव के शिव प्रसाद साहू के आवेदन पर जमीन का सीमांकन करने के लिए अंचल निरीक्षक अपने अन्य कर्मियों के साथ गए थे। पूरे मामले के सामने आने के बाद चैनपुर अंचल के कर्मियों में भय का माहौल है। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे जिले के अंचल कर्मियों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। कर्मचारियों ने इस तरह की घटना होने से काम करने में काफी दिक्कत होने की बात कही है।

घटना के बाद अंचल कर्मियों में भय और सुरक्षा की मांग तेज
दूसरे अंचल के कर्मियों ने भी बताया कि वे लगातार दूर-दराज के इलाकों में जमीन का सीमांकन करने जाते हैं, ऐसे में ऐसी घटना उनके साथ भी घटित हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से इसको लेकर समुचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि सुरक्षित वातावरण में जमीन के सीमांकन का काम कराया जा सके। वहीं, इस घटना के सामने आने के बाद इस बात का भी भय बना हुआ है कि लोग बेवजह का विवाद उठाकर कर्मचारियों के साथ मारपीट कर सकते हैं। दरअसल, किसी भी मामले में एक पक्ष के पक्ष में फैसला आता है, तो स्वाभाविक सी बात है कि दूसरे पक्ष में नाराजगी का माहौल बनता है। इसके बाद कर्मचारी और पदाधिकारी के साथ बदसलूकी की संभावना बनी रहती है। यह घटना बुधवार की शाम की बताई जाती है। हालांकि, अभी इस मामले में पुलिस की ओर से जांच कर कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Tags - gumla newsGumla land newsjharkhand