logo

गुमला में शिक्षक के एरियर भुगतान के नाम पर रिश्वत लेते बड़ा बाबू समेत 2 गिरफ्तार

वो्ो2.jpg

द फॉलोअप डेस्क

गुमला में एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला शिक्षा अधीक्षक की कार्यालय के बड़ा बाबू सहित दो लोगों को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक के एरिया भुगतान को लेकर रिश्वत की मांग की गई थी। जिसके बाद प्रताड़ित शिक्षक ने एसीबी की टीम को पूरे मामले की लिखित रूप से जानकारी दी थी। मामले की सत्यापन करने के बाद आज ऐसी भी की टीम ने दो लोगों को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।


शिक्षा विभाग में हड़कंप
ऐसे में टीम की द्वारा छापामारी किया जाने के बाद पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप का माहौल बना हुआ है जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। पूरे मामले को लेकर एसीबी की टीम के वरीय पदाधिकारी जांच कर रहे हैं और अभी तक पूरे मामले की जानकारी मीडिया को नहीं दी गई है । बंद कमरे में पूरी कार्रवाई चल रही है आपको मैं बता दूं कि कुछ महीनो पूर्व ही जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी एसीबी की टीम ने रिश्वत लेने के मामले में उनके एक सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया था। हालांकि शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारी इस पूरे मामले से अपने आप को अनभिज्ञ बताते हुए कुछ भी बताने से इनकार करते हुए नजर आ रहे हैं। 

Tags - Gumla ACB Jharkhand Bribery Corruption