बहनों के प्यार से अभिभूत नजर आए मंत्री डॉ इरफान अंसारी
रांची : रक्षा बंधन के मौके पर सोमवार को मिहिजाम में डॉ इरफान अंसारी का भव्य स्वागत किया गया। मौके पर बहनों ने उन्हें राखी बांधी और मिठाई भी खिलायी।
बहनों के इस प्यार से डॉ इरफान अंसारी अभिभूत नजर आए और उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लिखा कि रक्षा बंधन के मौके पर मिहिजाम के आम मंदिर स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण पहुंचा।
मैंने बहनों को आश्वासन दिया कि वे हमेशा उनके साथ हर सुख-दुख में खड़े रहेंगे। इस मौके पर उन्होंने समाज में उन्हें सम्मान के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इसके बाद उन्होंने एक और वीडियो पोस्ट किया और कहा कि जिन हाथों से समाज का विकास होता है, उन हाथों पर ही जनता को विश्वास होता है। मुझे हर धर्म के लोगों का आपार जनसमर्थन मिल रहा है, यह पूंजी मैंने अपने कर्म से कमाई है।