logo

Ranchi : झारखंड के इस मंदिर में हुए देश के दूसरे सबसे ऊंचे शिवलिंग की स्थापना, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

shivling1.jpg

रांचीः

देश के दूसरे सबसे ऊंचे कर्नाटक स्थित शिवलिंग के बराबर राजधानी रांची के चुटिया स्थित सुरेश्वरधाम में शिवलिंग की स्थापना की गयी। इसे लेकर 5 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान कार्यक्रम आज सुबह भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। कलश यात्रा स्वर्णरेखा धाम चुटिया मंदिर परिसर से पूर्वाहन 6 बजे प्रारंभ हुआ। हजारों महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर यात्रा प्रारंभ की तो ऐसा लगा मानो पूरे चुटिया में भक्तों की अभूतपूर्व भीड़ इकट्ठी हो गई।पूरे रास्ते में पड़ने वाले घरों के लोगों ने स्वागत किया।


सभी महिलाओं ने बनश तालाब बहुबजार में जल भरकर तालाब की परिक्रमा के उपरांत वापस मंदिर परिसर में लौटकर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।

पंचांग पूजन का भी आयोजन 
अक्षय तृतीया पर कलाश यात्रा के अलावा पंचांग पूजन और मंडल प्रवेश का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कर्नाटक के कौटिल्य लिंगेश्वर मंदिर में शिवलिंग की ऊंचाई 108 फीट है, उसी तर्ज पर रांची में भी इंजीनियरों की सलाह पर भव्य शिवलिंग की स्थापना की गयी है। इस मंदिर के निर्माण में 10 साल लग गये। शंखनाद होने पर मंदिर के अंदर इसकी आवाज करीब एक मिनट तक गूंजेगी। करीब दस साल तक चले निर्माण कार्य में सभी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और आज प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही मंदिर में एक बार में 50 लोग बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर सकेंगे।

कई लोग रहे मौजूद 
मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष सुरेश साहू के नेतृत्व में भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें पद्मश्री मुकुन्द नायक,संतोष सिंह,डा.राजेश गुप्ता,आलोक कुमार दूबे,आलोक साहू बंटी,संजय कुमार, छत्रधारी महतो,अमित कुमार, किशोर नायक,रोहित सिंह,संतोष कुमार,अजीत कुमार,बलम साहू,प्रकाश बर्मा मुख्य रुप से शामिल थे।झारखंड में महिला श्रद्धालुओं की 5 किलोमीटर तक की ऐसी ऐतिहासिक भीड़ कभी नहीं देखी गई थी।मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के लिए बनारस से पुजारी बुलाए गये हैं। समिति के अध्यक्ष सुरेश साहू ने बताया कि कल 4 मई को पूर्वाहन 7 बजे से अखण्ड रामायण पाठ किया जाएगा एवं प्रतिष्ठार्थ मूर्तियों का अधिवास,बेदियों की स्थापना एवं अग्नि स्थापना की जाएगी।