logo

जामताड़ा से महागठबंधन प्रत्याशी डॉ इरफान अंसारी ने दाखिल किया पर्चा, ये कहा...

irfan19.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी डॉ इरफान अंसारी ने गुरुवार 24 अक्टूबर को अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन से पूर्व इरफान अंसारी अपने आवास से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ शहर में रैली निकाल कर अनुमंडल कार्यालय जामताड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने एसडीओ के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस दौरान इरफान ने कहा कि फिर से राज्य में महागठबंधन की सरकार बन रही है, जनता भाजपा को नकार चुकी है। इस बार पूरे झारखंड से भाजपा का सुपरा साफ हो जाएगा।  जिस तरह से 5 साल में हम लोगों की सरकार ने जनता का विकास किया है, वह पहले कभी नहीं हुआ। आज राज्य की माता और बहनों को सम्मानपूर्वक राशि मिल रही है। इसके साथ ही कई और योजनाओं का लाभ भी प्रदेश की जनता को मिल रहा है।

Tags - Congress Jamtara Dr. Irfan Ansari nomination Assembly Election Breaking Election News Live Jharkhand Elections