द फॉलोअप डेस्क
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जमशेदपुर से पहले रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंची। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर विधायक और मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर एयरपोर्ट परिसर में विशेष सुरक्षा और स्वागत की तैयारियां की गई थीं। जमशेदपुर में राष्ट्रपति के दो कार्यक्रम शेडयूल हैं। उनका पहला कार्यक्रम कदमा मरीन ड्राइव स्थित श्री जगन्नाथआध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र ट्रस्टके भूमि पूजन का हुआ। इसके बाद टाटा मणिपाल मेडिकल कॉलेज में।
