logo

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब अंबेडकर को किया नमन

1288.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देश भर में उनको श्रद्धांजलि दी जा रही है। पूरा राष्ट्र नमन कर रहा है। इस अवसर पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के डोरंडा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब मजबूत इरादों के शख्सियत थे। वे महान शिक्षाविद, विधिवेत्ता और समाज सुधारक थे। उन्होंने देश को एक ऐसा संविधान दिया, जो सभी वर्ग और तबके को सम्मान देता है। सीएम ने कहा कि उनका व्यक्तित्व और विचार हर किसी के लिए अनुकरणीय हैं। वहीं, राज्यपाल ने राजभवन में भी बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। राज्यपाल ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर भारत के महानतम सपूतों में से एक थे। समाज और राष्ट्रहित में उनका योगदान अविस्मरणीय है। माल्यार्पण के दौरान राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी समेत राजभवन के अन्य पदाधिकारियों व कर्मियों ने भी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT