logo

रांची : सीएम और राज्यपाल ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, मनाई जयंती

cm_rajyapal.jpg

रांचीः 
आज डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती है। इस दिन को हर कोई अपने-अपने तरिके से मना रहा है। झारखंड के सीएम और राज्यपाल ने भी बाबा साहब को नमन किया है। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर अम्बेडकर चौक डोरंडा स्थित उनकी प्रतिमा पर राज्यपाल रमेश बैस एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने माल्यार्पण किया।

 

क्या कहा सीएम ने 
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने बाबा साहेब के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा  किसदियों से शोषित रहने को विवश समाज का प्रकाश है संविधान। वंचित समाज को शिक्षा और हक-अधिकार प्रदान करने का स्तम्भ है संविधान, महज एक किताब नहीं, ग्रंथ समान है संविधान। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती पर शत-शत नमन। 

 

राजभवन में भी किया माल्यार्पण 
इधर राज्यपाल  रमेश बैस ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर राज भवन में भी उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा-सुमन अर्पित की।