logo

कल से होगी सरकार की महत्वाकांझी मंईयां सम्मान यात्रा की शुरुआत, बेबी देवी और कल्पना सोरेन करेंगी अभियान का नेतृत्व 

MAIYAAN2.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
23 सितंबर से हेमंत सरकार की महत्वाकांझी मंईयां सम्मान यात्रा का आयोजन होने वाला है। इसकी शुरुआत गढ़वा के बंशीधर से होगी। मंत्री बेबी देवी और गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन की अगुवाई में यह यात्रा आरंभ होगी। यह यात्रा 23 से 25 सितंबर तक चलेगी। झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने सभी झामुमो कार्यकर्ताओं को इस यात्रा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को यात्रा से संबंधित जिम्मेदारी भी सौंप दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार यह यात्रा 3 चरणों में होगी। इसमें में 25 हजार आम सभाएं, 7500 सभाएं और 1500 जगहों पर स्वागत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। पहले चरण में मंत्री बेबी देवी और विधायक कल्पना सोरेन के नेतृत्व में पलामू प्रमंडल के गढ़वा, डालटेनगंज, और लातेहार जिले से कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। इस दोरान स्थानीय मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। वहीं दूसरे चरण में गढ़वा, मझिआंव, हैदरनगर, हुसैनाबाद, छतरपुर, नावादा व पाटन में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। साथ ही तीसरे चरण में मेदिनीनगर, सतबहरवा, बकोरिया, मनिका, लातेहार, चंदवा, बालूमाथ, हेरहंज, व पांकी में कार्यक्रम होगा। 

वहीं  झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को यात्रा से संबंधित जिम्मेदारी दे दी गयी है। कार्यकर्ता योजानाओं का आवेदन आदि भरने में लोगों की मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि आम महिलाओं को सम्मान दिलाने में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि हेमंत सेरेन 3 प्रमंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में प्रतिनिधियों को विधानसभा  चुनाव और संगठन के बारे में जानकारी दी जाएगी। 

यात्रा के पड़ाव
23 सितंबर- 11:45 बजे बंशीधर आम सभा, रमना व मेराल में सभा, शाम 7:30 बजे गढ़वा में रात्रि  चैपाल 
24 सितंबर- गढ़वा, मझिआंव,हैदरनगर, हुसैनाबाद, छतरपुर, नावादा व पाटन में आम सभा एवं स्वागत समारोह, रात 7:45 बजे दलित छात्रावास में रात्रि चैपाल
25 सितंबर- 10:30 बजे मेदिनीनगर में आम सभा एवं प्रेस कांफ्रेंस, सतबहरवा, बकोरिया, मनिका, लातेहार, चंदवा, बालूमाथ, हेरहंज, व पांकी में आम सभा

Tags - हेमंत सरकार मंईयां सम्मान यात्रा कल्पना सोरेन बेबी देवी Hemant Sarkar Mainiyan Samman Yatra Kalpana Soren Baby Devi