logo

योग दिवस पर 20-21 जून को सरकारी स्कूल खुलेंगे

school18.jpg

द फॉलोअप, रांची
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 को सफल बनाने के लिए झारखंड सरकार ने राज्य के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों को 20 जून (तीसरा शनिवार) और 21 जून (रविवार) को भी खोलने का निर्देश दिया है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् के राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला शिक्षा अधीक्षकों को आदेश जारी किया है। निर्देश के अनुसार दोनों दिनों विद्यालय सुबह 7 बजे से 9 बजे तक खुलेंगे, जहां योग से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। सभी शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी तथा कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Tags - Jharkhand Yoga Day schools to remain open June 20-21