द फॉलोअप डेस्क
झारखंड वीरों, शहीदों और आंदोलनकारियों की धरती है। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उलगुलान से लेकर झारखंड अलग राज्य के संघर्ष इस राज्य के अनेकों लोगों ने कुर्बानी दी। उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाए, इसी सोच और मकसद के साथ झारखंड के नवनिर्माण में पूरी ताकत के साथ लगी है। यह बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को चाईबासा में खतिनानी जोहार यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए ये बातें कही। उन्होंने कहा कि हम एक ऐसी व्यवस्था बनाने का प्रयास कर रहे हैं, जहां सभी को पूरे मान-सम्मान के साथ उनका हक और अधिकार दे सके।
यह भी पढ़ें : जरूरी खबर : हटिया-दुर्ग सुपरफास्ट ट्रेन के परिचालन अवधि का हुआ विस्तार, अब 31 मार्च तक चलेगी
दरवाजे पर पहुंच रहे अधिकारी
मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि एक ऐसी व्यवस्था खड़ी कर रहे हैं, जहां अधिकारी आपके दरवाजे पर जाकर आपकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पंचायतों में शिविर लगाकर आपको विभिन्न योजनाओं का लाभ देने का काम किया जा रहा है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। राज्य के लोगों की जरूरतों और उम्मीदों के अनुरूप सरकारी योजनाएं बनाकर उसे लागू किया जा रहा है। इसके तहत मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री पशुधन योजना, फूलो झानो आशीर्वाद योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना समेत कई योजनाएं हैं, जिसके माध्यम से लोगों को सशक्त और स्वावलंबी बनाने का काम हो रहा है।

यह भी पढ़ें : हेमंत हटाओ-झारखंड बचाओ का भाजपा ने लिया संकल्प, कहा-राज्य को दिलाएंगे भ्रष्टाचार से मुक्ति
मॉडल स्कूल खोले जा रहे
राज्य के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर शिक्षा देने के लिए मॉडल स्कूल खोले जा रहे हैं। स्कूली बच्चों की छात्रवृत्ति राशि में बढ़ोतरी के साथ विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए सरकार विद्यार्थियों को शत-प्रतिशत आर्थिक सहयोग कर रही है। इसको लेकर सीएम ने कहा कि प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी और इंजीनियरिंग मेडिकल, लॉ आदि की पढ़ाई के लिए भी विद्यार्थियों को आर्थिक मदद की जा रही है। सीएम ने कहा कि राज्य वासियों और पदाधिकारियों के सहयोग से झारखंड को विकसित राज्य बनाएंगे। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे झारखंड के लोगों की भावनाओं के अनुकूल कार्य करें। कार्यक्रम के दौरान मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बादल, मंत्री जोबा मांझी, चाईबासा विधायक दीपक बिरुआ, मझगांव विधायक निरल पूर्ति, चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, विधायक सरायकेला दशरथ गहराई, डीसी अनन्य मित्तल, एसपी आशुतोष शेखर एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT