logo

गोस्सनर कॉलेज के छात्र की रीमिक्स फॉल में डूबने से मौत, दोस्तों के साथ गया था घूमने

ीगसगं1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
खूंटी के मारंगहादा थाना क्षेत्र के रीमिक्स फॉल में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान लकीमनी कच्छप के रूप में हुई है। जो रांची के हेहल बांसटोली का रहने वाला था। लकीमनी रांची के गोस्सनर कॉलेज में पढ़ता था। वह 12वीं का छात्र था। लकीमनी अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। बताया जा रहा है कि लकीमनी गुरुवार को अपने 4 दोस्तों के साथ रीमिक्स फॉल घूमने आया था। इसी क्रम में वह नदी में नहाने चला गया। नहाने के दौरान उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन उसे नहीं बचा सके। घटना की जानकारी मिलने के बाद मारंगहादा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से शव को नदी से बाहर निकालवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शुक्रवार को परिजनों को सौंप दिया।