रांची
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JISCCE) 2026 का विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न विभागों में कुल 326 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई 2026 से आयोग की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस परीक्षा के जरिए स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, बहुद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, कनीय क्षेत्रीय अन्वेषक, वेटेरिनरी सहायक-चिकित्सा सहायक, कीट संग्रहकर्ता और मत्स्य तकनीकी सहायक जैसे पदों पर भर्ती होगी।
.jpg)
19 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू
19 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। अभ्यर्थी 20 अगस्त की मध्यरात्रि तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे। इसी अवधि तक फोटो, हस्ताक्षर अपलोड करने और आवेदन पत्र का प्रिंट निकालने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। आवेदन जमा करने के बाद अभ्यर्थियों को 21 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक आवेदन में संशोधन करने का अवसर मिलेगा। हालांकि इस दौरान नाम, जन्मतिथि, ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

दो चरणों प्रारंभिक और मुख्य में आयोजित की जाएगी
भर्ती परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी। आयोग के अनुसार परीक्षा दो चरणों प्रारंभिक और मुख्य में आयोजित की जाएगी। हालांकि यदि आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 50 हजार से कम रहती है तो प्रारंभिक परीक्षा नहीं ली जाएगी। वहीं विशेष परिस्थितियों में आयोग सीधे मुख्य परीक्षा आयोजित करने का निर्णय भी ले सकता है।
प्रारंभिक परीक्षा में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर 3 अंक मिलेंगे, जबकि हर गलत जवाब पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन से 30 प्रश्न, झारखंड से जुड़े विषयों पर 60 प्रश्न, जबकि सामान्य गणित, सामान्य विज्ञान और मानसिक क्षमता जांच से 10-10 प्रश्न पूछे जाएंगे।