logo

मिसाल : गोमिया में ग्रामीणों ने खुद बना दी सड़क, सरकारी तंत्र को दिखाया आईना 

गोमिया में ग्रामीणों ने खुद बना दी सड़क, सरकारी तंत्र को दिखाया आईना 

गोमिया 
गोमिया विधानसभा क्षेत्र के पेटरवार प्रखंड के जाराडीह गांव से सरकारी तंत्र को आईना दिखाने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने कई बार मंत्री और विधायक से गुहार लगाई। जब उनकी आवाज सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुंची, तो ग्रामीणों ने इंतजार करना छोड़ दिया और खुद ही सड़क की मरम्मत का जिम्मा उठा लिया। ग्रामीणों ने आपस में चंदा जुटाया, अपनी मेहनत लगाई और कड़ी मशक्कत के बाद जर्जर सड़क की मरम्मत कर डाली। सवाल अब सिर्फ सड़क का नहीं है, सवाल यह है कि जिस काम की जिम्मेदारी सरकारी तंत्र की थी, उसे आखिर गांववालों को अपनी जेब और पसीने से क्यों पूरा करना पड़ा? ग्रामीणों ने अनुरोध किया कि सरकार संज्ञान में ले और पक्की सड़क का निर्माण जल्द किया जाए।

हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HH6GR1oBwB77Vy5eBcnoFo

Tags - Gomia Petarwar Jaradih Rural Road Jharkhand