द फॉलोअप डेस्क, रांची:
Ranchi News: गोल इंस्टीट्यूट (Goal Institute) ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रांची के लालपुर स्थित सेंटर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर (Free health check-up camp) आयोजित किया। भगवान महावीर मणिपाल अस्पताल (Bhagwan Mahavir Manipal Hospital) के सहयोग से आयोजित इस शिविर में छात्रों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस पहल के जरिए गोल ने शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। शिविर में आंतरिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. ए. निलेक्या नायडू ने स्वास्थ्य जागरूकता सत्र (Health Awareness Session) में छात्रों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूक रहने का संदेश दिया।

स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा
गोल इंस्टीट्यूट की यह पहल स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने और लोगों तक प्राथमिक जांच व परामर्श की सुविधा पहुंचाने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास (Positive efforts) रही। संस्थान ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग के लिए भगवान महावीर मणिपाल अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और सहयोगी कर्मचारियों का आभार जताया। जनरल फिजिशियन डॉ. सलोनी ने छात्रों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की। ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और रक्त में ऑक्सीजन के स्तर की जांच की गई। ईसीजी की सुविधा और डॉक्टर से परामर्श भी उपलब्ध कराया गया। साथ ही, नेत्र जांच डॉ. नीरज ने की।
.jpeg)