logo

श्रमिकों के हित में हर फ़ैसला लेगी हेमंत सरकार, ANG के कार्यक्रम में बोले- मंत्री संजय यादव

ोलु.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गोवा में ANG Manpower Solutions Pvt. Ltd. की ओर से श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास से जुड़े विषयों पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार के श्रम एवं उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने सहभागिता की और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम के दौरान मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि उनका निरंतर प्रयास है कि झारखंड के युवाओं को देश के विभिन्न राज्यों में बेहतर और सम्मानजनक रोजगार अवसर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि कौशल विकास ही वह मजबूत आधार है, जिसके माध्यम से राज्य के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाया जा सकता है। हर घर रोजगार के संकल्प को साकार करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है और इस दिशा में निजी क्षेत्र के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है। गोवा में आयोजित इस कार्यक्रम में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ सार्थक संवाद हुआ, जिसमें रोजगार सृजन, प्रशिक्षण की गुणवत्ता, तथा युवाओं को उद्योग की मांग के अनुरूप दक्ष बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री ने कहा कि कि इस मंच पर विचार-विमर्श अत्यंत उपयोगी रहा और इससे भविष्य की रणनीतियों को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि गोवा पहुंचने पर ANG Manpower Solutions के कर्मियों एवं पदाधिकारियों द्वारा किए गए भव्य स्वागत से मंत्री अभिभूत दिखे। उन्होंने आत्मीय सम्मान और स्नेह के लिए हृदय से आभार प्रकट करते हुए कहा कि सरकार, उद्योग और प्रशिक्षण संस्थानों के साझा प्रयास से ही झारखंड के युवाओं को नए अवसरों की उड़ान दी जा सकती है।