logo

देश-दुनिया के भ्रमण पर निकली पर्वतारोहियों की टीम पहुंची पाकुड़, DC ने टीम के प्रयासों की सराहना

WhatsApp_Image_2026-06-05_at_5_14_34_PM.jpeg

पाकुड़
विश्वशांति और जन-जागरूकता का संदेश लेकर देश-दुनिया का भ्रमण कर रही पर्वतारोहियों की एक टीम ने पाकुड़ की उपायुक्त मेघा भारद्वाज से समाहरणालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान टीम ने उपायुक्त को अपने राष्ट्रव्यापी अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी, जिस पर उपायुक्त ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए जिले में जागरूकता कार्यक्रमों के लिए हरसंभव प्रशासनिक सहयोग का भरोसा दिया।19 जिलों में जन-जागरूकता अभियान
टीम ने बताया कि वे विश्वशांति एवं सामाजिक जागरूकता के संदेश के साथ विभिन्न जिलों का भ्रमण कर रहे हैं। अब तक 19 जिलों में पहुंचकर विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, सड़क सुरक्षा, स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मतदाता जागरूकता तथा अन्य जनहितकारी विषयों पर व्यापक जन- जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में पाकुड़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। टीम के प्रयासों की सराहना
उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने तथा जनहित के महत्वपूर्ण संदेशों को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, सड़क सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता जैसे विषय आज की आवश्यकता हैं और इनके प्रति लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।  उपायुक्त ने दिया हरसंभव सहयोग का आश्वासन
उपायुक्त ने टीम को हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए आग्रह किया कि वे अपने अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं, सामाजिक उत्तरदायित्वों एवं जनहित के मुद्दों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने विशेष रूप से सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया तथा लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने का सुझाव दिया। मुलाकात के दौरान टीम के सदस्य अवध बिहारी लाल, जितेंद्र प्रताप, महेंद्र प्रताप एवं गोविंदा नंद उपस्थित थे।

Tags - Pakur World Peace Campaign Social Awareness Megha Bhardwaj Jharkhand News