logo

प्रेमी की हत्या की, खुद थाने गई- कहा उसने आत्महत्या कर ली; आगे क्या हुआ

जजजजज1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के बारा में प्रेमिका ने किराए के मकान में अपने प्रेमी की हत्या कर दी। पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि रविवार की रात प्रेमिका अपने प्रेमी की हत्या करके फरार हो गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची तो पता चला कि नौडीहा बाजार के कवल पंचायत के भीतिहरवा गांव का अनुज कुमार यादव अस्पताल चलता था। अनुज को अपने ही अस्पताल की नर्स से प्रेम हो गया। वह जिले के चैनपुर थानाक्षेत्र की रहने वाली है। अनुज अपनी प्रेमिका के साथ छतरपुर के बारा में विनोद प्रजापति के यहां एक मकान में रहता था। जबकि मृतक अनुज शादीशुदा था। उसके दो बच्चे भी हैं। 


हत्या कर फरार हो गई थी महिला
गिरफ्तार होने के बाद महिला ने बताया की रविवार की रात को उसने अपने प्रेमी की हत्या कर दी। बाद में उसके शव को कमरे में छोड़कर वह थाने आ गई। उसने पुलिस को बताया कि अनुज ने आत्महत्या कर ली है। उसका शव कमरे में पड़ा है। इसके बाद वह फरार हो गई थी। पुलिस बारा पहुंची, तो देखा कि अनुज का शव जमीन पर पड़ा है। पुलिस को उसकी मृत्यु संदिग्ध लगी। अनुज की गर्दन में एक सफेद रंग का गमझा था, जिससे उसकी हत्या की गयी थी। 


भाई ने क्या बताया 
मृतक अनुज के भाई ने बताया कि रविवार को दोपहर में उसका भाई उसके साथ नौडीहा स्थित अस्पताल में ही था। करीब एक बजे दोपहर में अनुज मोबाइल अस्पताल में ही छोड़कर कहीं चला गया। देर शाम तक अनुज वापस नहीं आया, तो उसे चिंता होने लगी। आसपास में पता किया, लेकिन अनुज के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इसी दौरान छतरपुर से किसी ने फोन करके उसे इस घटना की जानकारी दी। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि युवती ने अनुज की हत्या क्यों की।