logo

गर्लफ्रेंड के पिता ने धमकाया था, युवक ने कर ली आत्महत्या

गर्लफ्रेंड के पिता ने धमकाया था, युवक ने कर ली आत्महत्या

द फॉलोअप डेस्कः
जमशेदपुर में एक युवक ने फांसी लगा ली है। युवक का शव उसके घर पर ही फंदे से लटका मिला। घटना गोलमुरी थाना क्षेत्र के तुइला डूंगरी मथुरा बागान की है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि युवके के प्रेमिका के पिता ने उसे धमकी दी थी। जिससे युवक मानसिक रूप से परेशान था। सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मृतक का छोटा भाई वेंटिलेटर तोड़कर कमरे के अंदर दाखिल हुआ। यहां युवक फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान 21 वर्षीय प्रेम कुमार के रूप में हुई है। गोलमुरी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।