logo

ओडिशा से गांजा खरीद झारखंड में बेचती थी बिहार की लड़की, ऐसे चढ़ी पुलिस के हत्थे

008811.jpeg

मेदिनीनगर

पलामू, मेदिनीनगर से पुलिस ने नशीले पदार्थ बेचने वाली एक महिला को अरेस्ट किया है। अरेस्ट महिला का नाम पूजा कुंवर है। उसके पास से साढ़े तीन किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार महिला तस्कर बिहार के नवीनगर बेगाही गांव की निवासी है। सदर एसडीपीओ ऋषभ गर्ग ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली की एक महिला पांकी रोड में जनकपुरी रामजानकी मंदिर के पास नारंगी रंग के बैग में गांजा लेकर खड़ी है। वो गांजा को कहीं बेचने जा रही थी।

पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने रामजानकी मंदिर के बाहर एक महिला को नारंगी रंग के बैग के साथ देखा। महिला पुलिस की गाड़ी देखकर छिपने का प्रयास करने लगी। वह रामजानकी मंदिर के बगल वाली गली की तरफ चली गयी। उसे महिला पुलिसकर्मियों ने रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर महिला के पास से दो पैकेट में करीब साढ़े तीन किलो गांजा मिला। गांजा को जब्त कर पुलिस महिला तस्कर को थाना ले आई। पुलिस ने उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया है। और मोबाइल के सहारे उसके नेटवर्क को खंगालने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान पुलिस ने बताया कि महिला के तार ओड़िशा से जुड़े हैं। वो ओड़िशा से गांजा खरीदकर झारखंड में लाकर बेचती थी। क्योंकि झारखंड में गांजा की कीमत तीन गुणा अधिक बढ़ जाती है।  

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N