logo

Ranchi : विशाखापट्टनम से प्रेमी के साथ भागी लड़की रांची में मिली, जेवर बेचने गये थे दुकान 

ुूुू.jpg

रांची: 

सदर थाना क्षेत्र का न्यू नगर के एक मकान में रहे लड़का-लड़की शुक्रवार की शाम खूब चर्चा में रहे। बताया जा रहा है कि ये आपस में प्रेमी-प्रेमिका है। दोनों पिछले कई दिनों से रांची में छुपकर रह रहे थे। इस बात की जानकारी स्थानीय लोगों पुलिस को दे दी। पुलिस की तत्परता से लड़की को पुलिस थाना ले गई। अब लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। दरअसल लड़की कई दिनों से अपने घर से फरार थी और आखिरकार रांची में मिली। 


विशाखापट्टनम से रांची आई है
दरअसल लड़की विशाखापट्टनम के रहने वाली है। उसका सुनील कुमार नामक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग है। दोनों पिछले कई दिनों से रांची में छुपकर रह रहे थे। दोनों कुछ जेवर बेचने के लिए सुजाता चौक स्थित एक ज्वेलरी दुकान गये थे। एटीएम पर ट्रांजैक्शन का मैसेज लड़की के पिता को मिल गया। जिसके बाद वह रांची पहुंच गए। शुक्रवार देर शाम को सदर थाना इलाके के न्यू नगर में उन्हें उनकी बेटी मिल गयी। किसी को इस बात की खबर नहीं थी कि दोनों छिपकर यहां रह रहे हैं। 

 


पहले से शादी शुदा है लड़का 
लड़की के परिवार ने बताया कि सुनील कुमारउनकी भतीजी को झूठ बोलकर शादी का झांसा दे रहा है। सुनील कुमार पहले से शादीशुदा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची। पुलिस सबको थाना ले गई। भतीजी के मिलने के बाद लड़की के चाचा चाची ने रांची के लोगों की प्रशंसा की।