logo

गिरिडीह के श्रमिक ने पुणे में तोड़ा दम, शव के गांव पहुंचते ही गमगीन हुए लोग 

death23.jpeg

गिरिडीह 


गिरिडीह जिला निवासी एक श्रमिक की मौत पुणे में हो गयी है। श्रमिक गावां प्रखंड की बादीडीह पंचायत के नावाडीह का रहने वाला था। मृतक प्रवासी मजदूर का नाम रामु प्रसाद यादव बताया गया है। मृतक यादव का शव आज रविवार अहले सुबह जैसे ही गांव पहुंचा, लोग गमगमीन हो गये। शायद ही कोई ऐसा हो जिसकी आंखें नम न हुई हो। दूसरे गांव से भी लोग शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंचे। 

परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था
मिली खबर के मुताबिक रामु प्रसाद यादव घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। वो रोजगार के सिलसिले में कभी पुणे तो कभी अन्य शहर जाया करता था। शुक्रवार को काम के दौरान पुणे में उसकी मौत हो गयी। हालांकि मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। गांव के लोगों के आर्थिक सहयोग से उसका शव गावां लाया गया। परिवार की आर्थिक हालत अच्छी नहीं है। 

आसपास के लोग पहुंचे अंतिम दर्शन के लिए 
रविवार की सुबह शव के गांव पहुंचते ही पास के गांवों से लोग गावां पहुंचने लगे। बताया जाता है कि मृतक यादव अपने इलाके का काफी लोकप्रिय आदमी था। किसी की भी मदद के लिए हमेशा तैयार रहता था। इसी काऱण कई लोग उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दूर-दूर से गांवा पहुंचे। सभी ने परिवार को मदद औऱ दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - workerdeath in puneJharkhand News