द फॉलोअप डेस्क
रेलवे ने श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए गया और मधुपुर के बीच एक जोड़ी मेमू स्पेशल ट्रेन (03653/03654) चलाने का फैसला किया है। यह विशेष सेवा 2 अगस्त से 17 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी, जिससे बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवड़ियों और यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। 03654 गया-मधुपुर मेमू स्पेशल 2 अगस्त से 16 अगस्त तक प्रतिदिन (कुल 15 फेरे)। गया से शाम 17:00 बजे रवाना होकर अगले दिन तड़के 02:20 बजे मधुपुर पहुँचेगी। 03653 मधुपुर-गया मेमू स्पेशल 3 अगस्त से 17 अगस्त तक प्रतिदिन (कुल 15 फेरे)। मधुपुर से तड़के 02:50 बजे खुलकर उसी दिन दोपहर 12:00 बजे गया पहुँचेगी। यह स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के प्रमुख स्टेशनों जसीडीह और सिमुलतला पर रुकेगी। मेले के दौरान चलाए जाने वाले इस स्पेशल रैपिड ट्रांजिट से क्षेत्र के श्रद्धालुओं को सुगम और आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलेगी।
