गढ़वा
गढ़वा में अवैध बालू माफिया ने प्रशासन को चकमा देने के लिए 'एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर' से तीन-तीन ट्रैक्टर चला रखे थे। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के निर्देश पर की गई सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच में बालू का अवैध परिवहन करने वाले 13 ट्रैक्टरों को चिन्हित किया गया है। इस जांच में एक बड़ा फर्जीवाड़ा भी सामने आया है, जहाँ तीन अलग-अलग ट्रैक्टरों पर एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित पाया गया है। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला खनन विभाग को दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 
एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर पर चल रहे थे तीन ट्रैक्टर
CCTV फुटेज की जांच के आधार पर कुल 13 ट्रैक्टरों की पहचान की गई है, जिन पर जरूरी कार्रवाई के लिए जिला खनन विभाग को निर्देश दे दिया गया है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कई ट्रैक्टर बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के चल रहे थे, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी। इसके अलावा एक बड़ी गड़बड़ी यह भी मिली कि तीन ट्रैक्टरों पर एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर लिखा हुआ था। इससे गाड़ी के मालिकाना हक और रजिस्ट्रेशन के नियमों के उल्लंघन का पता चलता है। प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इन वाहनों की पूरी जांच करने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
SDO ने कहा कि अवैध खनन और उसकी ढोआ-ढोई करने वालों के खिलाफ प्रशासन लगातार कार्रवाई करता रहेगा। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी तरीकों से ऐसे लोगों पर नजर रखी जा रही है, और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। प्रशासन की कोशिश है कि अवैध खनन रुके, कानून-व्यवस्था बनी रहे और रात में होने वाले हादसों को रोका जा सके।