logo

"इंजीनियर-ठेकेदार को उल्टा लटकाओ, हम जूता मारेंगे", गढ़वा में भाजपा विधायक के बिगड़े बोल!

a702.jpg

गढ़वा:

भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने सड़क निर्माण में लगे इंजीनियर और ठेकेदार को कथित तौर पर उलटा लटकाकर जूता मारने की बात कही। एक वीडियो सामने आया है जिसमें विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी कहते नजर आ रहे हैं कि जिले के उपायुक्त इंजीनियर और ठेकेदार को यहां लाकर उलटा लटकाएं और मैं जूते मारूंगा। विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण में जिस प्रकार की अनियमितता बरती गई है। बाजार के बीच में जैसे सड़क के ऊपर सड़क बनाकर दुकानों से उसका लेवल हटा लिया गया है, यह अक्षम्य अपराध है। इसके लिए जूते मारने की सजा भी कम होगी। 

विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी क्यों हैं नाराज
विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि मैं दुकानदारों के पक्ष में खड़ा हूं। सड़क का निर्माण काफी घटिया तरीके से किया जा रहा है। पुरानी सड़क को खोदकर नींव बनाना चाहिए था और फिर नई सड़क का निर्माण करना चाहिए था, ताकि दुकानों और रास्ते का लेवल समान रहता। वह कहते हैं कि अब सड़क की ऊंचाई ज्यादा हो गई है और दुकानें नीची रह गईं। बारिश के समय दुकानदारों को परेशानी होगी। उन्होंने कथित गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण को दुकानदारों के नरसंहार की संज्ञा दे डाली और कार्रवाई की मांग की। 

शहरवासी सड़क की धूल फांकने को विवश
विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि सड़क निर्माण की प्रक्रिया में काफी देरी बरती जा रही है। निर्माणाधीन सड़क से  धूल उड़ती है और शहरवासी धूल फांकने को मजबूर हैं।  उन्होंने कहा कि लोग दमा जैसी स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों का शिकार हो जाएंगे तो कौन जवाबदेह होगा। उन्होंने कहा कि सरकार भी नहीं चाहती है कि जल्दी सड़क बने। उन्होंने कहा कि इस  सड़क का निर्माण  पिछले 2 साल से किया जा रहा है और अभी तक काम पूरा नहीं हुआ। धूल उड़ती है जो पर्यावरण के लिहाज से ठीक नहीं है और हादसे की आशंका भी बनी रहती है। 


 

Tags - GarhwaMLA Satyendranath TiwariGarhwa NewsJharkhand BJP