logo

गढ़वा के लाल रंजीत कुमार ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम, WFF SAARC PRO-AM में जीता कांस्य पदक 

wff.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

गढ़वा जिले के एक युवक ने अपने टैलेंट का लोहा मनवाया है, टंडवा गांव के रहने वाले एक युवक ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने जिले और देश का नाम रोशन किया है। गढ़वा जिला अंतर्गत टंडवा गांव के निवासी रंजीत कुमार ने 15 मार्च को ओडिशा में आयोजित WFF SAARC PRO-AM Championship में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में रंजीत कुमार ने पुरुष मेंस फिजिक बॉडीबिल्डिंग कैटेगरी में भाग लिया और अपनी कड़ी मेहनत के दम पर तीसरा स्थान प्राप्त किया। रंजीत कुमार की इस सफलता से उनके परिवार, गांव और पूरे गढ़वा जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अनुशासन, समर्पण और लगातार मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

रंजीत कुमार की सफलता के पीछे उनके पिता दुदुन महतो और माता रेखा देवी का बड़ा योगदान रहा है, जिन्होंने हर परिस्थिति में उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही उनके कोच प्रीतम यातन ने भी उन्हें सही दिशा में प्रशिक्षण देकर इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। रंजीत कुमार ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, कोच और सभी शुभचिंतकों को दिया है। उन्होंने कहा कि उनका अगला लक्ष्य देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतना है। रंजीत कुमार की यह उपलब्धि न सिर्फ गढ़वा बल्कि पूरे झारखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा है। यह साबित करता है कि अगर मेहनत और लगन सच्ची हो, तो कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।

Tags - garhwa jharkhand ranjit kumar tandwa village bodybuilding mens physique wff saarc pro am championship odisha event bronze medal indian bodybuilder fitness competition international championship