logo

गढ़वा : खनन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का महाधरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; 7 सितंबर को रांची में प्रदर्शन

Screenshot_2026-08-27_162323.jpg

गढ़वा 
गढ़वा जिला समाहरणालय के समक्ष गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से नए खनन एवं खनिज संशोधन विधेयक (MMDR Bill) और राम मंदिर में चंदा चोरी के आरोपों के विरोध में एक दिवसीय महाधरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
धरना के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हाथों में तख्तियां लेकर प्रस्तावित खनन कानून को झारखंड के हितों के खिलाफ बताया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि नए खनन कानून के जरिए झारखंड के खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।
जिला अध्यक्ष ने सरकार पर साधा निशाना
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओबेदुल्ला अंसारी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में नया खनन बिल पारित कर झारखंड के विकास को आर्थिक नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है। इसी के विरोध में जिला समाहरणालय के समक्ष धरना दिया गया है। उन्होंने राम मंदिर से जुड़े चंदा चोरी के आरोपों को लेकर भी प्रदर्शन की बात कही। 
7 सितंबर को रांची में प्रदर्शन का ऐलान
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि आगामी 7 सितंबर को रांची में लोकभवन के सामने भी प्रदर्शन किया जाएगा। गढ़वा में आयोजित धरने के अंत में कांग्रेस की ओर से महामहिम राष्ट्रपति के नाम मांग पत्र सौंपा गया।

Tags - Garhwa News Congress Protest MMDR Bill Jharkhand Politics Mining Rights