logo

गढ़वा के अर्पित गिरी विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए बने झारखंड U-16 टीम के कप्तान

 गढ़वा के अर्पित गिरी विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए बने झारखंड U-16 टीम के कप्तान

गढ़वा

Garhwa News : जिले के युवा क्रिकेटर अर्पित कुमार गिरी (Arpit Kumar Giri) ने अपनी प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन के दम पर बड़ी उपलब्धि  हासिल की है। उनका चयन झारखंड अंडर-16 क्रिकेट टीम (Jharkhand Under-16 Cricket Team) के कप्तान के रूप में किया गया है। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (Jharkhand State Cricket Association - JSCA) की ओर से 9 नवंबर को जारी खिलाड़ियों की सूची में अर्पित गिरी (Arpit Giri) को टीम की कमान सौंपी गई है। उनकी इस उपलब्धि से गढ़वा जिले (Garhwa District) के क्रिकेट प्रेमियों और खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है।

विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2026-27 में झारखंड टीम का नेतृत्व करेंगे
अर्पित गिरी अब बीसीसीआई की घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2026-27 में झारखंड टीम का नेतृत्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 16 नवंबर से 8 दिसंबर 2026 तक विजयवाड़ा में आयोजित होनी है। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ ने प्रतियोगिता के लिए कुल 16 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है, जिसमें अर्पित गिरी को कप्तान बनाया गया है। वहीं सुषांत कुमार साहू और आयुष राज को विकेटकीपर के रूप में टीम में शामिल किया गया है। अर्पित को झारखंड टीम की कप्तानी मिलने पर जिले के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और क्रिकेट प्रेमियों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है। लोगों को उम्मीद है कि अर्पित अपनी कप्तानी और खेल कौशल से झारखंड टीम को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करेंगे। गढ़वा जैसे छोटे जिले से निकलकर राज्य की अंडर-16 टीम की कप्तानी तक पहुंचना युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का विषय है।

Tags - Arpit Giri Garhwa Cricket Jharkhand Captain