logo

मांडर उपचुनाव : गंगोत्री कुजूर ने भरा नामांकन पर्चा, BJP के तमाम नेता रहे मौजूद 

GOGO.jpg

रांचीः
मांडर उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर ने नामांकन पर्चा भर दिया है। इस दौरान उनके साथ बीजेपी के तमाम नेता मौजूद रहें।  बीजेपी ने शनिवार को ही गंगोत्री कुजूर के नाम की घोषणा कर दी थी। आज नामांकन की आखिरी तारीख थी इसलिए गंगोत्री कुजूर ने पर्चा भर दिया। बीजेपी प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर के साथ प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, सुदेश महतो मौजूद थे। इस दौरान एनडीए की एकजुटता दिखी। भाजपा ने मांडर विधानसभा उपचुनाव के  जीत का दावा किया है। 


गुरुवार को बैठक में लिया गया था निर्णय 
नामांकन पर्चा भरने से पहले गंगोत्री कुजूर आज पूजा करने सरना स्थल भी पहुंची थीं। बतता दें कि बीते गुरुवार को मांडर उपचुनाव को लेकर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में चुनाव समिति की बैठक हुई थी। उस दिन भी गंगोत्री कुजूर के नाम की सबसे ज्यादा चर्चा थी। इसके साथ पूर्व आईपीएस डॉ. अरुण उरांव और रांची की मेयर आशा लकड़ा के नाम की भी चर्चा थी लेकिन आखिरकार गंगोत्री कुजूर की नाम पर मुहर लगी। 

 

2019 में भी लड़ चुकी है चुनाव 
गौरतलब है कि गंगोत्री कुजूर मांडर विधानसभा सीट से विधायक रह चुकी हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पूर्व मंत्री देवकुमार धान को प्रत्याशी घोषित किया था। देवकुमार धान को झारखंड विकास मोर्चा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे बंधु तिर्की से चुनाव हार गये थे। 


कांग्रेस से शिल्पी नेहा तिर्की 
वहीं कांग्रेस की तरफ से पूर्व विधायक बंधु तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की उम्मीदवार होंगी। कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशी का नामांकन भी करवा दिया है। गौरतलब है कि आय से अधिक संपत्ति मामले में सजा होने के बाद बंधु तिर्की की विधायकी चली गई थी। इसी वजह से खाली हुई सीट पर उपचुनाव होना है। मांडर उपचुनाव के लिए 23 जून को वोटिंग होगी।