logo

धनबाद में 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार, वीडियो वायरल करने की दी थी धमकी

धनबाद में 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार, वीडियो वायरल करने की दी थी धमकी

द फॉलोअप डेस्कः  
धनबाद में नाबालिग के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने गैंगरेप का वीडियो भी बनाया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया। पुलिस ने तीनों युवकों को छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। आइए पूरा मामला जानते हैं। 


धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र में रहने वाली 12 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म तीन युवकों ने अंजाम दिया था। इस दौरान नाबालिग का वीडियो भी बना लिया। युवकों ने दुष्कर्म के बाद नाबालिग को छोड़ दिया। दुष्कर्म करने वाले युवकों ने नाबालिग को घटना किसी को बताने पर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दिया। डर से नाबालिग अपने साथ हुए दुष्कर्म किसी को नहीं बताई, लेकिन युवकों ने नाबालिग को वीडियो वायरल करने की बार-बार धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने अपने परिजन को घटना बताई।

पीड़िता की मां ने कतरास थाना में लिखित शिकायत दी। 
पुलिस 20 जून की गुरुवार रात में 2 आरोपी को आकाश किनारी मैदान के पास से छापेमारी कर दबोच लिया। वहीं, तीसरे आरोपी को 21 जून दिन शुक्रवार की सुबह छापेमारी कर गिरफ्तार करने में सफल हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक नाबालिग को बहला फुसलाकर जरलाही और अकाश किनारी बस्ती के बीच झाड़ियों में ले गया था। जहां तीनों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।