logo

गिरिडीह : चलती गाड़ी में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, सड़क किनारे पीड़िता को फेंक आरोपी हुए फरार

WOMEN2.jpg

गिरिडीहः  
गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बंदवारा पंचायत से एक सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि 4 लोगों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। सभी आरोपी बोलेरो में सवार थे। बोलेरो कार में ही घटना को अंजाम दिया गया है। उसके बाद महिला को सड़क किनारे फेंक कर चारों बदमाश फरार हो गए हैं।


चलती गाड़ी में दुष्कर्म 
बताया जा रहा है कि चलती गाड़ी में महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। महिला अचेत अवस्था में सड़क किनारे पाई गई है। गांव वालों ने महिला को देखा तो थाना को इस बात की सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। महिला बेहोशी की हालत में सड़क किनारे मिली है।मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोनों महिलाएं देवघर के देवीपुर स्थित अस्पताल में इलाज कराने गयी हुई थीं। एक महिला सरिया एवं दूसरी महिला गांवा प्रखंड की रहने वाली हैं। शुक्रवार शाम को मौसम खराब होने के कारण उन्हें घर वापस लौटने के लिए कोई सवारी नहीं मिली। कुछ दूर तक महिलाओं ने एक ऑटो रिक्शा में सफर किया। जिसके बाद शाम ढल जाने के बाद दोनों ने एक बोलेरो वाहन से लिफ्ट लिया। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि बोलेरो में चार लोग पहले से थे.। बोलेरो में सवार होने के बाद उन लोगों ने थोड़ी दूर ले जाने के बाद दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। रात भर उनलोगों ने दोनों महिलाओं को वाहन में लेकर इधर उधर घुमाया और उनके साथ गलत हरकतें की। बोलेरो में बैठे चारो लोगों के द्वारा अलग अलग स्थान पर ले जाकर महिलाओं के साथ सामूहिक दुराचार करने की बात बताई जा रही है।