logo

सीएम से मिले जी किशन रेड्डी, भूपेश बघेल और पप्पू यादव , दिवंगत रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

सीएम से मिले जी किशन रेड्डी, भूपेश बघेल और पप्पू यादव , दिवंगत रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

द पॉलोअप डेस्क, रांचीः
Nemara News: केद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी आज नेमरा पहुंचे। वहां उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। उनकी मां रूपी सोरेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी मुख्यमंत्री से मिल कर अपनी संवेदना व्यक्त की है। नेताओं, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों का नेमरा पहुंचने का यह सिलसिला जारी है। इसी के साथ पूर्णिया सांसद पप्पू यादव नेमरा पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां को श्रद्धांजिल अर्पित की। पप्पू यादव वे कहा कि परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दुःख की घड़ी में मैं सोरेन परिवार के साथ हूं।