logo

RTO चालान और PhonePe Cashback के नाम पर ठगी, जामताड़ा से 4 साइबर आरोपी गिरफ्तार

RTO चालान और PhonePe Cashback के नाम पर ठगी, जामताड़ा से 4 साइबर आरोपी गिरफ्तार

जामताड़ा: 
Jamtara News:
झारखंड के जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार कथित साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 8 मोबाइल फोन और 13 सिम कार्ड बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी RTO E-Challan APK, बैंक अधिकारी बनकर और PhonePe Cashback का लालच देकर देश के अलग-अलग राज्यों में लोगों को साइबर ठगी का शिकार बना रहे थे। जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह ने एसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर इस कार्रवाई की जानकारी दी।


गुप्त सूचना पर पुलिस ने बनाई विशेष टीम
पुलिस के अनुसार, एसपी शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (साइबर अपराध) अमित रविदास के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई थी। टीम में पु०नि०-सह-थाना प्रभारी राजेश मंडल, पु०नि० नितेश कुमार और पु०अ०नि० हीरालाल महतो सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।


तीन थाना क्षेत्रों से चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम देवलबाड़ी से समरेश मंडल और प्रल्हाद कुमार मंडल को गिरफ्तार किया। वहीं, नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिष्टपुर से खगन दां और जामताड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनाबाद से उत्तम नाग को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है।  समरेश मंडल (25 वर्ष): पिता स्वर्गीय राजेश मंडल, ग्राम देवलबाड़ी, थाना करमाटांड़। प्रल्हाद कुमार मंडल (26 वर्ष): पिता ऋषिकेश मंडल, ग्राम देवलबाड़ी, थाना करमाटांड़। खगन दां (22 वर्ष): पिता तारापद दां, ग्राम बिष्टपुर, थाना नारायणपुर। उत्तम नाग (37 वर्ष): पिता स्वर्गीय भोलू नाग, ग्राम सोनाबाद, थाना जामताड़ा।


तीन अलग-अलग तरीकों से करते थे साइबर ठगी
पुलिस की प्रारंभिक जांच में आरोपियों के ठगी करने के तीन अलग-अलग तरीके सामने आए हैं।
1. RTO E-Challan APK के नाम पर ठगी
समरेश मंडल और प्रल्हाद कुमार मंडल लोगों को WhatsApp पर RTO E-Challan के नाम से APK फाइल इंस्टॉल करने का मैसेज भेजते थे। फर्जी ऐप डाउनलोड करवाकर लोगों की गोपनीय जानकारी हासिल की जाती थी। इसके बाद ई-वॉलेट के माध्यम से ठगी की जाती थी।
2. बैंक अधिकारी बनकर उड़ाते थे पैसे
खगन दां कथित तौर पर अलग-अलग बैंकों का अधिकारी बनकर लोगों को फोन करता था। इस दौरान वह 16 अंकों का ATM नंबर, CVV और OTP जैसी गोपनीय जानकारी हासिल कर ई-वॉलेट और फर्जी बैंक खातों के माध्यम से ठगी करता था। 
3. PhonePe Cashback का लालच देकर ठगी
उत्तम नाग लोगों को PhonePe पर 2,999 रुपये का कैशबैक मिलने का मैसेज भेजता था। कैशबैक स्वीकार करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाता था। पुलिस के अनुसार, इसके बाद कथित फर्जी ऐप के जरिए ठगी की जाती थी।


8 मोबाइल और 13 सिम कार्ड जब्त
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 8 मोबाइल फोन और 13 सिम कार्ड जब्त किए हैं। इनकी तकनीकी जांच की जा रही है, ताकि साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और संपर्कों का पता लगाया जा सके। प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, समरेश मंडल पूर्व में जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या 35/22 में आरोपी रह चुका है। वहीं, खगन दां के खिलाफ कांड संख्या 70/21 और 56/25 का भी उल्लेख किया गया है। 


कई राज्यों तक फैला था ठगी का नेटवर्क
पुलिस के अनुसार, आरोपियों का कार्यक्षेत्र कई राज्यों तक फैला हुआ था। इस मामले में जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या 74/26, दिनांक 19 नवंबर 2026 को BNS 2023, आईटी एक्ट और दूरसंचार अधिनियम 2023 की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस जब्त मोबाइल और सिम कार्ड की जांच के जरिए पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। की जानकारी जुटा रही है।

Tags - Jamtara NewsCyber CrimeJharkhand PoliceCyber FraudJharkhand News