logo

गढ़वा में चार वर्दीधारी नक्सली पकड़े गये, किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की थी साजिश

नोी्ग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
गढ़वा जिले के रामकंडा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जंगल मे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए कुछ वर्दीधारी नक्सली आराम कर रहे थे तभी पुलिस अधीक्षक गढ़वा दीपक पांडेय को गुप्त सूचना मिली। जिसके बाद चार थानों की पुलिस ने इलाके को पूरी तरह घेर कर नक्सलियों को सरेंडर करने के लिए मजबूर किया। जिसके बाद चारों नक्सली के सरेंडर करते ही पुलिस ने चारों नक्सली के हाथ बांध दिए और किसी अज्ञात स्थल पर ले जाकर पूछताछ कर रहे है। 


जानकारी के अनुसार रमकंडा थाना क्षेत्र के हरहे गांव के ठोंगापानी से चार वर्दीधारी नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है। सूचना के आधार पर रमकंडा, रंका पुलिस ने यह कार्रवाई की है। बताया गया कि बीती रात रमकंडा के हरहे क्षेत्र में नक्सलियों की वर्दी में चार नक्सली पहुंचे थे। ग्रामीणों ने बताया कि नक्सली हरहे के ठोंगापानी जंगल में आराम कर रहे थे। इसकी गुप्त सूचना मिलने पर रंका, रमकंडा की पुलिस ने उन्हें घेरकर दबोच लिया।


हालांकि इस दौरान फायरिंग नहीं हुई। वहीं नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। सरेंडर किये जाने के बाद पुलिस ने उनके हाथ बांधकर उनसे पूछताछ की। वहीं गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जाता है कि उक्त नक्सली मझिआंव क्षेत्र के बताये जाते हैं। दरअसल, जिस इलाके से संदिग्ध लोग को पकड़े गए हैं. वह इलाका प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जन्म मुक्ति परिषद और टीएसपीसी का प्रभाव वाला इलाका रहा है।

Tags - uniformed Naxalites uniformed Naxalites Garrwa garhwa news garhwa latest news garhwa ki khabar