logo

विधायक जयराम महतो समेत 4 को मिली अग्रिम जमानत, थाना प्रभारी संग बदसलूकी का है आरोप

विधायक जयराम महतो समेत 4 को मिली अग्रिम जमानत, थाना प्रभारी संग बदसलूकी का है आरोप

धनबाद:

डुमरी विधायक जयराम महतो को बरवाअड्डा थाना कांड संख्या 146/26 मामले में बड़ी राहत मिली है। धनबाद की MP-MLA विशेष अदालत ने मामले में जयराम महतो की अग्रिम जमानत मंजूर कर ली है। अदालत ने जयराम महतो के अलावा सुशील मंडल, महेंद्र साव और राजकुमार मंडल को भी अग्रिम जमानत प्रदान की है। यह मामला 21 अगस्त को बरवाअड्डा थाना घटना से जुड़ा है।

थाना प्रभारी से बदसलूकी का आरोप  था
मामले में थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज करने, धमकी देने, सरकारी काम में बाधा डालने तथा हाजत में रखे गए गणेश दास को छुड़ाने का प्रयास करने जैसे आरोप लगाए गए थे।

सार्वजनिक माफी की मांग की गई थी
घटना के बाद झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने जयराम महतो के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया था। एसोसिएशन की ओर से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी। साथ ही गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई थी।

Tags - Jairam MahtoAnticipatory BailDhanbad MP-MLA CourtBokaro