logo

जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार

जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार

द फॉलोअप, जामताड़ा:

Crime News: साइबर अपराध (Cyber Crime) का केंद्र माने जाने वाले जामताड़ा में पुलिस (Jamtada Police) ने साइबर ठगों के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। जिले के एसपी शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने करमाटाँड़ थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर सघन छापेमारी कर 4 कुख्यात साइबर अपराधियों धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन और 8 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। मामले की जानकारी साइबर डीएसपी ने दी। गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड करवाकर गोपनीय डेटा व पैसे उड़ा लेते थे

इस टीम में साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल, पु०नि० सुशील टुडू, पु०नि० अमित कुमार और रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम रिंगोचिंगो स्थित सुनील कुमार मंडल के घर पर छापेमारी कर 1 अपराधी को पकड़ा। इसके बाद ग्राम अमडीहा के डंगाल स्थित एक अर्धनिर्मित मकान में दबिश देकर 3 अन्य ठगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह देश भर के लोगों को मुख्य रूप से दो तरीकों से अपना शिकार बनाता था। गैस उपभोक्ताओं को कॉल कर 'गैस विवरण अपडेट' करने का झांसा देते थे और स्क्रीन शेयरिंग ऐप (Screen Sharing App) डाउनलोड करवाकर गोपनीय डेटा व पैसे उड़ा लेते थे।

OTP हासिल कर ई-वॉलेट के जरिए खाते खाली कर देते थे

साथ ही खुद को बैंक अधिकारी बताकर ग्राहकों से 16 अंकों का एटीएम नंबर, CVV और OTP हासिल कर ई-वॉलेट के जरिए खाते खाली कर देते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए साइबर थाना में दो अलग-अलग प्राथमिकी (कांड संख्या 61/26 और 62/26) BNS 2023, IT Act एवं Telecommunications Act 2023 की गंभीर धाराओं में दर्ज कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों में सुनील कुमार मंडल (24 वर्ष), पिता- गुलजार मंडल, निवासी- रिंगोचिंगो, करमाटाँड़। मो० अबुतालिब अंसारी (41 वर्ष), पिता- मरहूम इनामुल हक, निवासी- ऊपर-भीठरा, करमाटाँड़। बहारुद्दीन अंसारी (23 वर्ष), पिता- अलीम अंसारी, निवासी- हेठ-भीठरा, करमाटाँड़। समीम अंसारी (28 वर्ष), पिता- मनुवार हुसैन, निवासी- ऊपर-भीठरा, करमाटाँड़ शामिल है।

Tags - Cyber Crime jamtada Police Jharkhand Crime News Jharkhand Crime News in Hindi Jharkhand Crime Alert