logo

धनबाद : पूर्व विधायक आनंद महतो की गाड़ी पलटी, ले जाया गया अस्पताल

बोलोरो.jpg

धनबादः
सिंदरी विधानसभा के पूर्व विधायक आनंद महतो सड़क दुर्घटना में घायल हो गये हैं। बताया जा रहा है कि उनको गंभीर रूप से चोट लगी है। आनन-फानन में उनको धनबाद के जालान अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। दुर्घटना बीबीएम कॉलेज के पास हुई है। बलियापुर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक वह किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तभी बलियापुर सिंदरी मार्ग पर स्कूटर सवार को बचाने में उनकी बोलेरो गाड़ी पलट गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई है। ड्राइवर सोनू महतो को भी अस्पताल ले जाया गया है। 


चार बार रह चुके हैं विधायक 
बता दें कि सिंदरी विधानसभा क्षेत्र का चार बार प्रतिनिधित्व कर चुके मा‌र्क्सवादी समन्वय समिति के केंद्रीय अध्यक्ष आनंद महतो ने चुनावी राजनीति से संन्यास ले लिया है। अब वह चुनाव नहीं लड़ते हैं लेकिन राजनीति में सक्रिय रहते हैं। ढलती उम्र की वजह से उन्होंने संन्यास ले लिया। आनंद महतो का मानना है कि नेताओं को चुनाव तभी तक लड़ना चाहिए जब तक उनका शारीरिक एवं मानसिक संतुलन बना रहे।