logo

झारखंड पर्यटन को ग्लोबल पहचान दिलाने की पहल, राज्यपाल से मिलीं मिस इंडिया रह चुकीं स्टेफी पटेल 

miss_india.jpg

रांची   
झारखंड की बेटी पूर्व मिस इंडिया स्टेफी पटेल ने लोकभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात झारखंड में पर्यटन को नई ग्लोबल दिशा देने के मुद्दों पर केंद्रित रही। उन्होंने झारखंड पर्यटन की तरक्की में अपना योगदान देने की इच्छा जाहिर की। स्टेफी समय - समय पर राज्य को अपने कौशल और प्रतिभा के माध्यम से योगदान देना चाहती है। स्टेफी ने बताया की वो हमेशा झारखंड की मिट्टी की प्रशंसा राष्ट्रीय- अंतर्राष्ट्रीय पर करती हैं। उनकी इच्छा है की राज्य को अपना योगदान दूँ। झारखंड पर्यटन में बहुत सम्भावनाएँ हैं। उन्हें अपनी मिट्टी को कुछ वापस देकर प्रसन्नता होगी।

झारखंड को वापस कुछ देना चाहती हूँ

स्टेफी पटेल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और झारखंड का नाम रौशन किया है। हाल ही में इटली के मेयर ने उन्हें आमंत्रित किया है और वे जल्द ही इटली रवाना होने वाली हैं। इस वर्ष 15 अगस्त के कार्यक्रम में उन्हें अमेरिका आमंत्रित किया गया है। इससे पहले उन्होंने रूस, लंदन और पेरिस में भारत का प्रतिनिधित्व किया है तथा कोरियन, हिंदी और साउथ भारतीय फिल्मों में काम किया है। मुलाकात के दौरान स्टेफी पटेल ने राज्यपाल से कहा, “सर, मैं झारखंड को वापस कुछ देना चाहती हूँ। यह मेरी जन्मभूमि है। यहाँ के लिए जो भी दायित्व सौंपा जाएगा, जो भी सहयोग मांगा जाएगा, मैं पूरा करूँगी।” वहीं राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी स्टेफी पटेल की इस भावना की सराहना की।

पूरा राज्य गौरव महसूस कर रहा

स्टेफी ने बताया की उनकी इच्छा है की वह अपनी मिट्टी को अपने कार्यों से योगदान दे। ज्ञात हो की स्टेफी पटेल की उपलब्धियों से पूरा राज्य गौरव महसूस कर रहा है। जरूरत इस बात की है इस प्रतिभाशाली बेटी की क्षमता को पहचानें और उसका उपयोग करें। स्टेफी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर न सिर्फ भारत बल्कि झारखंड का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी अनुभव, संपर्क और समर्पण की भावना स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने और राज्य की छवि को ऊँचा उठाने में बहुत बड़ी शक्ति साबित हो सकती है। झारखंड पर्यटन का विकास, परिवर्तन सामूहिक, सकारात्मक और दूरदर्शी प्रयासों से ही संभव है। राज्यपाल से मुलाकात में स्टेफी पटेल के पिता अमरेन्द्र पटेल, माता माधुरी पटेल भी उपस्थित थे।

Tags - Jharkhand Tourism Governor Santosh Kumar Gangwar Jharkhand Tourism Potential Cultural Promotion Miss India Steffy Patel