द फॉलोअप डेस्कः
पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और उनकी बेटी बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद नये साल में भगवान भोलेनाथ का आर्शीवाद लेने बाबा के दरबार पहुंचे थे। इस दौरान जब मीडियाकर्मियों ने उनसे पूछा कि नये साल में उन्होंने क्या कामना की तो उन्होंने कहा कि जो 2023 में नहीं हो सका वह 2024 में होगा। मेरी बेटी 2024 में मंत्री-मुख्यमंत्री बनेगी।
मेरी बेटी लोकसभा जाए
मैंने बाबा से मांगा है कि राज्य का भला हो। राज्य में सुख समृद्धि आए। हम बाबा से यही कामना करते हैं सब आगे बढ़े। झारखंड में फिर से हमारी सरकार बने। हमारी बेटी मुख्यमंत्री बने। मेरी बेटी लोकसभा में जाए। हमारे परिवार का उज्जवल भविष्य हो। हमारी पार्टी मजबूत हो। इस बार चुनावी मुद्दों की कमी नहीं है। हम बस भगवान भोलेनाथ से यही मांगते हैं कि दोबारा हमारी सरकार बने। कांग्रेस को और मजबूती मिले।
चुनावी मोड से कोई फर्क नहीं पड़ता
वहीं इस दौरान अंबा प्रसाद ने कहा कि बाबा भोलेनाथ को को सब पता है। क्या कमी है वह जानते हैं। हमेशा हमलोग अपने राज्य के सुख-समृद्ध के लिए कामना करते हैं। हमारा झारखंड पिछड़ा है। इसलिए नया साल तेजी से राज्य को उन्नति की ओर ले जाए, हम यही चाहते हैं। राज्य के युवा जिस विश्वास मुझे देखते हैं मैं उस पर खड़ी उतरूं, यही कामना करती हूं। हम शुरू दिन से जनता के लिए काम करते हैं। चुनावी मोड से कोई फर्क नहीं पड़ता। ये साल हमारा मेहनत का फल काटने वाला पल है। जितनी ताकत है उस ताकत को हम झोंकते आए हैं।