रांची
आज झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूर्व मंत्री सह बड़कागांव विधानसभा के पुर्व विधायक योगेंद्र साव ने मुलाकात की ओर उन्हें झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रुप में शपथ लेने पर बधाई दी। इस दौरान उन्होने बड़कागांव विधानसभा के सबसे ज्वलंत मुद्दा विस्थापन की समस्या को उनके समक्ष रखा। उन्होंने मुख्यमंत्री से विस्थापन आयोग गठन करने का आग्रह किया है। साथ ही हजारीबाग उपायुक्त की मुख्यमंत्री से शिकायत भी कि है।

उन्होंने मुख्यमंत्री को बतलाया कि एनटीपीसी से सांठ गांठ कर ओर कंपनी से मोटा कमीशन लेकर हजारीबाग उपायुक्त बड़कागांव विधानसभा की जनता का शोषण कर रही है। कई जगहो का जिक्र करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री को जानकारी दी है कि ग्रामीणों बिना मुआवजा दिए बगैर सड़कों का निर्माण कंपनी के द्वारा कराया जा रहा है। जिसमें अहम रोल हजारीबाग उपायुक्त का भी है। चूंकि ग्रामीणों के द्वारा उपायुक्त हजारीबाग को सूचना देने के बावजूद भी कंपनी पर कारवाई नहीं करना यह साफ दर्शाता है कि कंपनी के साथ उपायुक्त की कितनी हमदर्दी है। वहीं इन विषयों को मुख्यमंत्री ने काफी गंभीरता पूर्वक सुना है ओर इस पर कारवाई करने की बात कही है।
