logo

BREAKING : पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता योगेंद्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी गिरफ्तार, अदाणी और NTPC कोल प्रोजेक्ट का लगातार कर रहे थे विरोध

fhjnertm.jpg

द फॉलोअप डेस्क

पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और पूर्व विधायक निर्मला देवी की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। दोनों की गिरफ्तारी 19 फरवरी के दोपहर लगभग तीन बजे हुई। मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री पर बड़कागांव, केरेडारी, पगार ओपी समेत कई थानों में मामले दर्ज थे। पूर्व मंत्री 31 दिसंबर 2025 से एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल माइंस में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे। पुलिस ने धरना स्थल से ही उन्हें गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी से पहले, पूर्व मंत्री अपनी बेटी और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के साथ दिल्ली गए थे, जहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। दिल्ली से लौटकर वे आज चट्टी बरियातू स्थित धरना स्थल पर पहुंचे थे, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।

यह खबर अपडेट की जा रही है....
 

Tags - Former minister arrested Hazaribagh Kearedari police arrest news Hazaribagh political news Arrest of ex-minister in Jharkhand Yogendra Saw Arrestwd Nirmala Devi Arrested