logo

जमशेदपुर : पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कदमा न्यू फार्म एरिया और सोनारी सेंट्रल दुर्गा पूजा पंडाल का किया उद्घाटन

we57.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कदमा न्यू फार्म एरिया पूजा कमिटी और सोनारी सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति द्वारा निर्मित भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री ने पूजा कमिटी के सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह पूजा पंडाल अत्यंत आकर्षक है। उन्होंने विशेष रूप से यह भी उल्लेख किया कि मां दुर्गा के दर्शन के लिए बुजुर्गों और महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है।
पूर्व मंत्री ने देवी मां दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त किया और कहा कि मां भगवती हर कष्ट का निवारण करती हैं। उनके स्मरण से सभी समस्याओं का समाधान संभव होता है। इस अवसर पर उन्होंने शहरवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी और कहा कि देवी मां दुर्गा प्रदेशवासियों के जीवन में सफलता, सुख, समृद्धि और शांति प्रदान करें। पूर्व मंत्री ने सभी जमशेदपुरवासियों से अपील की कि वे पूरे हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में सपरिवार दुर्गोत्सव का आनंद लें।


 

Tags - latest JamshedpurNews JamshedpurNews Updates latest JamshedpurNews Jamshedpurnews in hindi latest Jamshedpurnews Jamshedpurupdates latest Jamshedpurnews in Hindi Latest JamshedpurUpdates latest updates Gumla Latest JamshedpurNews Jamshedpurnews